दांतों से एक मिनट में लोहे की 12 एमएम 15 रॉड मोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया

बिहार के धर्मेंद्र सिंह नेदांतों से एक मिनट में 12 मिलीमीटर मोटी लोहे की 15 रॉड मोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने अमेरिका के डेविस का रिकॉर्ड तोड़ा। डेविस ने 25 मार्च 2014 को दांतों से ऐसी 10 रॉड मोड़ी थीं। धर्मेंद्र के नाम पहले भी कई कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।

धर्मेंद्र कैमूर जिले के रामगढ़ के रहने वाले हैं और अभी त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में तैनात हैं। उनके पिता अपलेश्वर सिंह किसान हैं। मां कुंती देवी रामगढ़ ब्लॉक की सरपंच हैं।

पिछले महीने आर्मेनियाई का रिकॉर्ड तोड़ा था
धर्मेंद्र ने 2 जून को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में सिर से एक मिनट में लोहे की 24 रॉड मोड़कर आर्मेनिया के एडॉट्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। तब से उन्हें हैमर हेडमैन कहा जाने लगा।

3 साल पहले सिर से 51 बेल तोड़ दिए थे
2017 में 2 मिनट 50 सेकेंड में सिर से 51 कच्चे बेल फोड़ कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इंडियन वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन ने यह प्रतियोगिता रखी थी। धर्मेंद्र ने इसमें 21 देशों के प्रतिभागियों को हराया था।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
हैमर हेडमैन के नाम से मशहूर कैमूर के धर्मेंद्र ने पूरे विश्व में अपना परचम लहरा दिया है।


https://ift.tt/3izf0Cu

Post a Comment

0 Comments