मेष से मीन राशि तक, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन https://ift.tt/2HndTrr

टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख के अनुसार शुक्रवार, 23 अक्टूबर को मेष और वृष राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। जानिए मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर का टैरो राशिफल...

मेष - PAGE OF WANDS

हर बात को जांच परख कर ही आगे बढ़ना होगा। परिवार या करीबी रिश्तेदारों को व्यक्तिगत योजनाओं के बारे में अधिक बातें ना बताएं। आपकी उम्र के हिसाब से आप अधिक समझदार है इस बात का अनुभव आसपास के लोगों को आ सकता है। बिगड़ती हुई बातों को ठीक करने में आपके वक्त के साथ आप अपनी ऊर्जा खो रहे हैं। अपने दायरे से निकलकर दूसरों की मदद करना आपके लिए नुकसान दाई हो सकता है।

करियर: नौकरी से जुड़े अवसर मित्रों द्वारा उपलब्ध हो सकते हैं।

लव: पति पत्नी के लिए एक दूसरे का सहयोग महत्वपूर्ण होगा।

हेल्थ: पेट से जुड़ी बीमारी का हल निकलने में वक्त लग सकता है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 2

वृषभ - TEN OF WANDS

परिवार से मनचाहा साथ न मिलने की वजह से आज आप पर बना बोझ आपको और भारी लग सकता है। स्ट्रेस की वजह से काम को आखरी वक्त टाला जा सकता है। ऐसा करने से परहेज रखें। युवाओं को पैसों की चिंता अधिक रहेगी। अच्छे अवसर पाने के लिए संयम का रखना जरूरी होगा।

करियर : काम के हिसाब से पूरा पैसा ना मिलने की वजह से उदासी हो सकती है।

लव: आर्थिक स्थिति में मनचाहा बदलाव ना आने की वजह से विवाह से जुड़ा निर्णय बदला जा सकता है।

हेल्थ: वाहन को अधिक तेजी से ना चलाएं चोट लगने की संभावना।

लकी कलर :हरा

लकी नंबर: 5

मिथुन - JUDGEMENT
काम संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की वजह से काम से जुड़ी परेशानियां दूर होगी। मन में बसी कटुता कम होकर परिस्थिति और लोगों को देखने का नजरिया बदलने लगेगा। जिसकी वजह से औरोंने कीए आपके प्रति दुर्व्यवहार को माफ कर देना आपके लिए आसान होगा जो मन की शांति प्रदान करेगा।

करियर: शैक्षणिक क्षेत्र के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी ।

लव: काफी दिनों से चल रहे विवाह के प्रयत्न को यश मिलेगा।

हेल्थ: सिर दर्द और बदन दर्द सता सकता है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 1

कर्क - QUEEN OF SWORDS

आपके मन की लगन और जीवन के प्रति आपका डेडीकेशन आज आपको समाधान और लक्ष्य के प्रति बढ़ने की शक्ति देगा। जिन बातों से मानसिक तकलीफ हो रही थी उनके साथ उनके साथ सुलह करने में आप कामयाब रहेंगे। परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लेने की वजह से काम में प्रगति दिखेगी। जिन लोगों की वजह से परिवार की शांति भंग हो रही थी उन लोगों को दूर करने का प्रयास सफल होगा ।

करियर: प्रयत्न द्वारा सफलता मिल सकती है।

लव: विवाह के लिए प्रयत्न और तेजी से होंगे।

हेल्थ: शरीर में ऊर्जा की कमी की वजह से थकान हो सकती है।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 9

सिंह - THE TOWER

काम आपके मन के हिसाब से ना हो पाने की वजह से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। आपका कोई बनता हुआ कार्य किसी की दखलंदाजी की वजह से अचानक रुक सकता है। जिस परिस्थिति पर आपका नियंत्रण नहीं है ऐसी परिस्थिति को सुलझा ने की कोशिश आज न करें। काम का हाल कुछ दिनों में अपने आप मिल जाएगा। वैवाहिक जीवन की समस्याओं को न सुलझाने की वजह से भावनात्मक रूप से आप आज कमजोर महसूस कर सकते हैं। कैरियर:लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी।

लव: पार्टनर द्वारा छुपाई गई बातों का पता लगने से तकलीफ हो सकती है।

हेल्थ: सेहत से जुड़ी चिंता अधिक सताएगी।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 3

कन्या - KNIGHT OF WANDS

जीवन में प्रगति देखने के बावजूद भी मन का डर बना रहेगा आपका मन का डर अधिकतर एंग्जाइटी या बार बार मिले अपयश की वजह से हो सकता है। आज आपको भावनाओं पर अधिक काम करने की आवश्यकता होगी। जो आपको जीवन के प्रति बने विचारों को बदलने में मददगार होगी।

करियर: काम से जुड़े अपयश का डर सताएगा।

लव: लव लाइफ के बारे में आप का लिया निर्णय परिवार के लोग नहीं बदल पाएंगे ।

हेल्थ: नाखून या पैर की उंगली को लगी चोट को इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर :ऑरेंज

लकी नंबर: 4

तुला - THREE OF WANDS

परिस्थिति को आपने पक्ष में बदलने की राह न देखें। आज अधिक से अधिक कार्य के द्वारा आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्ति पुराने झगड़ों को भुलाकर मित्रता करने के बारे में सोच सकते हैं। काम की जगह आपके साथ होने वाले राजकरण को आप मत दे पाएंगे।

करियर: नौकरी में बदलाव करते समय मन के विरुद्ध निर्णय लेना पड सकताहै।

लव: पार्टनर को विदेश की यात्रा का मौका मिल सकता है ।

हेल्थ :सेहत में सुधार देखने के लिए और संयम रखना होगा।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर: 2

वृश्चिक - THE MOON

माता-पिता में हो रहे झगड़ों का असर बच्चों पर बुरा हो सकता है। भावनात्मक रूप से बच्चों को सक्षम करने पर ध्यान दें। बच्चों की शैक्षणिक प्रगति आपकी चिंता का कारण हो सकती है। परिवार या रिश्तेदारों के बीच पैसों की वजह से विवाद उत्पन्न हो सकता है।

करियर: काम में तकनीकी रूकावट आ सकती है।

लव: विभक्त होने का निर्णय जल्दबाजी में न ले।

हेल्थ: आंखों का इन्फेक्शन सता सकता है।

लकी कलर: ग्रे

लकी नंबर:7

धनु - KNIGHT OF PENTACLES

आपको मिले हुए पैसों से और पैसा कैसे बनाया जा सकता है इस बात पर ध्यान देना होगा। मल्टी लेवल मार्केटिंग या पैसों से जुड़ी स्कीम द्वारा कोई आपको फंसा सकता है। कायदे के दायरे में रहकर और उचित मार्ग द्वारा ही पैसा प्राप्त करने की कोशिश करें। युवाओं को शांत रहकर निर्णय लेने होंगे।

करियर:काम की जगह आर्थिक प्रगति होने में देर होगी।

लव: पार्टनर का आपके प्रति बदलते व्यवहार देख आपको आनंद मिलेगा।

हेल्थ: एड़ी का दर्द रात में रह सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 6

मकर - QUEEN OF PENTACLES

स्त्रियों को परिवार और आर्थिक परिस्थिति दोनों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। लोगों की कही बातों को अधिक महत्व ना दें। विवाहित स्त्रियों को माता-पिता की तरफ से या पुश्तैनी प्रॉपर्टी की वजह से आर्थिक फायदा होगा।

करियर: जमीन से जुड़े व्यवहार करने वालों को लीगल विवाद सता सकते हैं।

लव: पार्टनर का साथ मुश्किल से मिलेगा।

हेल्थ: घुटने का दर्द होगा।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर : 8

कुंभ - KING OF PENTACLES

परिवार के पुरुष वर्ग या पिता के व्यक्तित्व का प्रभाव आज आप पर होगा। उन से प्रेरित होकर बिगड़ते हुए काम को ठीक करने का विश्वास आपका बना रहेगा। कठिन परिस्थिति में भी आप अपना स्थान नहीं खोएंगे पैसों की वजह से रुके व्यवहार आगे बढ़ेंगे।

करियर: काम की जगह आपका स्थान कायम करने के लिए काम पर ध्यान दें।

लव: आपका अड़ियल स्वभाव पार्टनर को तकलीफ दे सकता है।

हेल्थ: परिवार के बुजुर्ग व्यक्ति को यूरिन संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर :पीला

लकी नंबर: 1

मीन - PAGE OF PENTACLES

परिस्थितियां आपके पक्ष में हो रही है इसका अधिक से अधिक फायदा उठाएं। अपने काम में प्रसिद्धि पाने का आपका प्रयास सफल होगा। लोन संबंधित चिंता दूर होगी। बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति और जागरूक बनाना होगा।

करियर: कमोडिटी मार्केट या सोने के व्यापारी व्यवहार करते समय सावधानी बरतें।

लव: लव लाइफ को नया मोड़ मिल सकता है।

हेल्थ: सेहत के बारे में जागरूक रहे।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर : 8



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
tarot rashifal for 23 october, aaj ka rashifal, friday rashifal, shukrawar ka rashifal, daily rashifal, friday tarot rashifal, friday horoscope


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37F6heO

Post a Comment

0 Comments