मंगलवार को मेष और कर्क राशि के लोगों का बढ़ सकता है तनाव, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन https://ift.tt/2HWU7DG

टैरो कार्ड्स के मुताबिक मंगलवार, 3 नवंबर को मेष और कर्क राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। काम की वजह से तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है। वृष और मिथुन राशि के लोग लाभ में रह सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 3 नवंबर का दिन...

मेष - EIGHT OF CUPS

काम का बढ़ता तनाव और पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने की वजह से। आप सभी से दूरियां बनाना आज पसंद कर सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से भागना आपके अंदर केवल गिल्ट पैदा कर सकता है। हर बात को थोड़ा वक्त देकर और अपनी क्षमता अनुसार काम करते रहने से परिस्थिति में बदलाव आ सकता है।

करियर: नौकरी करने वाले लोग व्यापार के बारे में सोच सकते हैं।

लव: भूतकाल में हुई पार्टनर की गलतियों को माफ करके आगे बढ़े।

हेल्थ: नींद में बेचैनी महसूस हो सकती है।

लकी कलर: हरा

लकी नंबर: 5

वृषभ - NINE OF CUPS

आप को दी गई जिम्मेदारी आप वक्त से पहले पूरी होने की वजह से आपको समाधान प्राप्त होगा। आज काम में प्रगति दिखेगी जिसकी वजह से आप खुद के लिए वक्त निकाल कर और प्रगति करने की कोशिश जारी रखेंगे। व्यापार में बदलाव लाने के लिए उचित समय नहीं है। इसलिए व्यापार जिस तरह से चल रहा है, चलने दे ।

करियर: विद्यार्थियों को यश आसानी से प्राप्त होगा।

लव: पार्टनर्स एक दूसरे को समय दे पाएंगे।

हेल्थ: सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 9

मिथुन - TEN OF CUPS

परिवार से जुड़े प्रॉपर्टी के वाद खत्म होकर निर्णय आपके पक्ष में होगा। बच्चों की प्रगति आपको आनंद देगी। नई व्यक्ति के आगमन से जीवन में बदलाव दिख सकता है। होम लोन की अपेक्षा करने वालों को लोन की प्राप्ति जल्दी होगी।

करियर: करियर में आर्थिक प्रगति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी।

लव: पति पत्नी एक दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे।

हेल्थ: वजन कम करने के प्रयत्न में सफलता दिखेगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

कर्क - FIVE OF PENTACLES

फिलहाल आपके जीवन में हर समस्या की जड़ पैसा है इसलिए आर्थिक प्रगति और स्थिरता लाने के प्रति और जोरों से प्रयत्न करने होंगे। अपने जीवन शैली में बदलाव लाकर आप पैसे को अधिक खर्च होने से रोक सकते हैं। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको किसी ना किसी का सहयोग जरूर प्राप्त होगा।

करियर :अधिक मेहनत की वजह से काम से जुड़ी कठिन परिस्थिति में भी आपका वर्चस्व होगा।

लव: अविवाहित लोगों को मनचाहा पार्टनर मिलेगा।

हेल्थ: सेहत के प्रति आपकी जागरूकता बढ़ेगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर: 7

सिंह - SIX OF PENTACLES

यूनिवर्स द्वारा हमें जितना मिलता है वैसे ही वापस देना अपना फर्ज भी है इसलिए दान धर्म पर ध्यान दें। यदि आप किसी की पैसों द्वारा सहायता कर सकते हैं तो अपनी क्षमता अनुसार करें। युवाओं को अपने भविष्य के लिए पैसों का निवेश करना सीखना होगा।

करियर: स्टॉक मार्केट में बड़े तौर पर पैसा निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी होगा।

लव: पार्टनर के स्वभाव की वजह से आपके लिए परेशानियां खड़ी हो सकती है ।

हेल्थ: सर्दी और कफ संबंधित तकलीफ होगी।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 6

कन्या - SEVEN OF PENTACLES

व्यापारी वर्ग को बड़े तौर पर धनराशि प्राप्त होने की आशंका मिले हुए पैसों का निवेश योग्य तरीके से करें वरनाआपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी को दिया उधार वापस आने की अपेक्षा ना होते हुए भी पैसा आपको मिल सकेगा। युवाओं को अपने भविष्य की चिंता सताएगी।

करियर: एग्रीकल्चर से जुड़े लोग फायदा देखने के बावजूद भी मनचाहा पैसा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

लव: परिवार संबंधित निर्णय अपने लाइफ पार्टनर से चर्चा करके ही लें।

हेल्थ: सिर दर्द या माइग्रेन संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: ऑरेंज

लकी नंबर: 2

तुला - KING OF SWORDS

हर बात में अपनी ज़िद रखना नए विवाद उत्पन्न कर सकता है। पिताजी का आपके प्रति बढ़ता रोष और नाराजगी आपको चिंतित बना देगा। अपनी बात को मनवाने के लिए योग्य दिशा में चर्चा करें। खुद की भावनाओं को समझ पाना आज आपके लिए कठिन हो सकता है।

करियर: मेहनत से ज्यादा स्मार्ट वर्क पर ध्यान दें।

लव: पार्टनर द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होने से व्यक्तिगत बातों में प्रगति दिखेगी।

हेल्थ: घुटनों का दर्द सता सकता है।

लकी कलर: मरून

लकी नंबर: 4

वृश्चिक - ACE OF CUPS

काफी समय से जिस अवसर का आपको इंतजार था, वह अवसर आपको आज प्राप्त होगा। परिवार में आनंदित माहौल रहेगा। आपकी प्रगति की वजह से परिवार को सुख शांति प्राप्त होगी। आपके द्वारा माता-पिता को मान सम्मान प्राप्त हो सकता है।

करियर: मनचाहे काम के बड़े मौके प्राप्त होंगे।

लव: वैवाहिक जीवन खुशहाली भरा रहेगा।

हेल्थ: शुगर संबंधित तकलीफ में राहत मिलेगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर: 3

धनु - SIX OF WANDS

व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी सभी परिस्थिति को अपने नियंत्रण में लाना आपके लिए आसान होगा। फिर भी भावनात्मक रूप से किसी की सहायता की जरूरत महसूस हो सकती है। खुद के प्रति रखे विश्वास की वजह से। आप आगे जरूर बढ़ेंगे,महत्वपूर्ण निर्णय लेना आज टाले।

करियर: सहकर्मी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

लव: काम की वजह से लव लाइफ या रिलेशनशिप को आप अधिक महत्व नहीं देंगे ।

हेल्थ: खाने में हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाना होगा।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर: 9

मकर - PAGE OF PENTACLES

युवाओं को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो सकता है। आज पैसों का इस्तेमाल संभलकर करना होगा। कीमती चीजों को संभाल कर रखे खो जाने की आशंका। परिवार के बड़े लोगों को अपने से छोटे लोगों के व्यवहार की तरफ ध्यान देना जरूरी होगा, खास करके बच्चे किसके साथ मित्रता निभा रहे हैं इस बात पर।

करियर: परिवार के बच्चों को कम उम्र में अधिक आर्थिक प्रगति मिल सकती है।

लव: एक दूसरे के साथ वक्त बिताना पार्टनर्स में संबंध मधुर बनाए रखेगा।

हेल्थ: सौंदर्य बढ़ाने के लिए पैसा खर्च किया जा सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

कुंभ - TEN OF SWORDS

रिलेशनशिप किसी और की वजह से बिगड़ सकता है इसलिए आपकी और पार्टनर्स के बीच की समस्याओं को दूसरों के सामने ना दिखाएं। जिस व्यक्ति पर आप ने जरूरत से ज्यादा विश्वास दिखाया है उस व्यक्ति द्वारा आपको पैसों के मामले में फंसाया जा सकता है।

करियर: व्यापार में बड़ा नुकसान होने की आशंका।

लव: वैवाहिक जीवन का तनाव बढ़ेगा।

हेल्थ: छोटी बीमारी को नजरअंदाज करना आगे जाकर बड़ी तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर: 4

मीन - PAGE OF SWORDS

विचारों में चंचलता और क्रिएटिव आइडियाज आने की वजह से किसी एक बात पर ध्यान देना आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आपने की हुई गलतियों का असर आपके साथ दूसरों पर भी होगा। आपके गैर जिम्मेदार बर्ताव की वजह से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

करियर: काम से जुड़ी यात्रा में बदलाव आ सकता है।

लव: आपका बर्ताव पार्टनर की इनसिक्योरिटी बढ़ाएगा।

हेल्थ: वात और कफ संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर: गुलाबी

लकी नंबर: 6

ये भी पढ़ें

अनमोल विचार:जीवन हमेशा अपने सबसे अच्छे स्वरूप में आने से पहले किसी संकट का इंतजार करता है

लियो टॉलस्टॉय के विचार:जब हम किसी से प्रेम करते हैं तो हम उन्हें ऐसे प्रेम करते हैं, जैसे वे हैं, ना कि जैसा हम उन्हें बनाना चाहते हैं

प्रेरक कथा:अपने धन का सही समय पर उपयोग कर लेना चाहिए, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है, सदुपयोग के बिना धन व्यर्थ है

चाणक्य नीति:पुत्र वही है जो पिता का भक्त है, पिता वही है जो पालन करता है, मित्र वही है जिस पर विश्वास है

गीता:कोई भी व्यक्ति किसी भी अवस्था में पल भर भी कर्म किए बिना नहीं रह सकता, सभी अपनी प्रवृत्ति के अनुसार कर्म करते हैं

प्रेरक कथा:दूसरों के बुरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना हमारा मन अशांत हो जाता है, सिर्फ अपने काम में मन लगाएं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
tarot rashifal for 3rd november, Tuesday Taro rashifal, aaj ka rashifal, daily tarot, mangalwar ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38cM9ku

Post a Comment

0 Comments